ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल को आज मिलेगी गर्मी से राहत, होगी बारिश

कोलकाता, 19 जून । महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में आज बुधवार को गर्मी से राहत मिलने वाली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ् कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन भर रुक रुक कर बारिश कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि उमस भरी गर्मी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े…..मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस, 577 जायरीनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *