• March 13, 2026

झज्जर में संघ के स्थापना दिवस पर निकाला गया पथ संचलन

 झज्जर में संघ के स्थापना दिवस पर निकाला गया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहादुरगढ़ तहसील की ओर से मंगलवार को विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करके और शहर में पथ संचलन करके संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के स्वयंसेवकों ने तीन दिशाओं से संचलन निकाला। संचलन में स्वयंसेवकों का सैनिकों जैसा अनुशासन देख लोग देखते रह गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बहादुरगढ़ में आयोजित पथ संचलन में 235 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। शेष समाज की भी सहभागिता रही। संचलन का समापन सेक्टर-6 के डीएवी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर सुधीर राठी ने की।

स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय संघ के हरियाणा प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजेश ने भारत की अवधारणा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र भारत एक पुण्यभूमि है। अपने हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए पूर्व काल से लेकर अब तक लगातार षड्यंत्रकारी समय-समय पर नए विमर्श खड़े कर रहे हैं, जोकि आज एक बड़ी चुनौती है। अत: संपूर्ण हिन्दू समाज को जात-पात, ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा, अपना-पराया आदि ऐसी छोटी सोच से बाहर निकलकर राष्ट्रीय चिंतन करना चाहिए। अन्यथा जब-जब हिन्दू बंटा है तब-तब देश टूटा है। हम सब को एकनिष्ठ होकर भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ता एवं अन्य संगठनों के स्वयंसेवक सहभागी रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *