ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्गापुर में अवैध कब्जा मुक्त करने पहुंचे सीआईएसएफ कर्मियों को घेरकर किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अवैध कब्जा मुक्त करने पहुंचे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों को घेर कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए हैं। आरोप है कि सीआईएफ के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों पर लाठी चार्ज किया।

दरअसल दुर्गापुर इस्पात कारखाने की जमीन पर अवैध कब्जा लंबे समय से है। जुलाई महीने में ही कंपनी की ओर से कब्जा मुक्ति के लिए नोटिस दिया गया था। लेकिन जो लोग यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं वे पुनर्वास की मांग पर अड़े हुए हैं। गुरुवार सुबह के समय डीएसपी कमला ब्रिज के पास कंपनी की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए जैसे ही संस्था के कर्मचारी आए, स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पुनर्वास की मांग की। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से पहले बहस हुई। उसके बाद हाथापाई होने लगी। सीआईएसएफ कर्मचारियों ने जमकर लाठियां चटकाई हैं। कई लोग घायल हैं। लोगों ने इसके खिलाफ पेड़ों के तने सड़क पर डालकर विरोध प्रदर्शन किया है।

एसीपी सुमन जायसवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत हो रही है। समस्या के समाधान की कोशिश हो रही है। हालांकि दुर्गापुर इस्पात कारखाने की ओर से किसी को जानकारी दिए बगैर भूमि पूजन का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *