ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पश्चिमी सिंहभूम में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

पश्चिमी सिंहभूम, 16 जुलाई। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में उलीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है।

बताया जाता है कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चंद्री गांव निवासी बुधराम सरदार और विभु बारला किसी काम से चक्रधरपुर आए थे। साेमवार देर रात लगभग दाे बजे स्कूटी से वापस गांव जा रहे थे। इस बीच रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर उलीडीह गांव के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। करीब आधे घंटे तक दोनों घायल युवक गंभीर चोट और अत्यधिक रक्त रिसाव से घटनास्थल पर ही तड़पते रहे।

कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस आई और दोनों घायलों को घटनास्थल से उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गयी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के परिजनों को मंगलवार सुबह जब खबर मिली तो वे अकबर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *