ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने गोवा में किया योग,बोले-दिनचर्या में शामिल करें

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान बुधवार को गोवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए और योग किया। इस दौरान मंत्री ने स्वस्थ जीवन के लिए सभी से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने और इसे विश्व योग दिवस का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मंत्री जोशी ने कहा कि योग से मन के साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। योग से असाध्य रोग भी दूर होते हैं, इसलिए सभी को योग करना चाहिए। योग भारत में प्राचीन काल से किया जाता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया।

इस मौके पर गोवा मंडी बोर्ड के अध्यक्ष प्रकाश विलीय, कौसम्ब के उपाध्यक्ष और हरियाणा मंडी के अध्यक्ष आदित्य चोटाला, कौसम्ब के उपाध्यक्ष और पंजाब मंडी के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसत, कौसम्ब के प्रबंध निदेशक डॉ जेएस यादव, उत्तराखंड मंडी से महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, विजय कुमार, देहरादून मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *