ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, छह घायल

जबलपुर, 01 जुलाई तिलवारा थाना अंतर्गत बायपास ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार से अज्ञात वाहन टकरा गया। जिससे कार में बैठे सभी सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजा है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

बताया जाता है कि सिवनी जिले के धनोरा क्षेत्र के रहने वाले चौहान परिवार के 6 सदस्य मैहर शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे लेकिन जबलपुर में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *