ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिलर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

नक्सलबाड़ी के बुरागंज इलाके में शनिवार देर रात खेमची नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर से अनियंत्रित बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृत युवक का नाम राजू पानीका बताया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। वहीं, घायलों की पहचान राजीव मुर्मू, शांता मुर्मू और दुलाल मुर्मू के रूप में हुई है। सभी घायल खोरीबाड़ी के रहने वाले है।

सूत्रों के मुताबिक, चारों युवक एक बाइक पर सवार जा रहे थे। तभी बुरागंज में बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के पिलर से टकरा गई। घटना के बाद बाइक पर सवार चारों युवक नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की स्थित गंभीर होने की वजह से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *