ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बैंक के बाहर युवक के बैग से दो महिलाओं ने निकाले डेढ़ लाख रुपये

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अंबेडकर सर्किल शाखा से रुपये लेकर बाहर जा रहे एक युवक के बैग से दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। घटना के चौबीस घंटे बाद कोई महिला पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। कोटगेट पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच चल रही है।

कोटगेट थाना इंचार्ज मनोज शर्मा ने बताया कि चौतना कुआ स्थित खादी मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र सिंह की ओर से कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। उसने एसबीआई बैंक की आंबेडकर सर्किल से चार लाख रुपये निकाले थे। रुपए लेकर बैग में डाले और बाहर निकल गया। वहां पहले से खड़ी दो-तीन महिलाएं उसके आगे पीछे हो गई। पीछे खड़ी महिला ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। तब महेंद्र सिंह को इसका पता नहीं चला। दोनों महिलाएं बाहर टैक्सी में बैठी और निकल गई। इन महिलाओं को बाद में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया।

महेंद्र सिंह ने अपने ऑफिस में जाकर रुपए गिने तो डेढ़ लाख रुपये कम थे। उसने कोटगेट पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन के फुटेज देखे। दोनों महिलाएं आगे उतर गई। कैमरे में पहचान होने के साथ ही पुलिस ने इनकी छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *