October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेगूसराय में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दो महिलाओं की मौत

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिला नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी युगल किशोर महतो की पत्नी गीता देवी एवं युगल महतो की पत्नी कुलो देवी बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गीता देवी एवं कुलो देवी शुक्रवार को गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना के लिए मुंगेर जाने हेतु घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह में दोनों माल गोदाम के समीप प्लेटफार्म नंबर-एक से दो की ओर रेलवे लाइन पार कर जा रही थी। इसी दौरान डाउन लाइन पर बरौनी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

दोनों के कटने की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोग बगैर किसी कागजी प्रक्रिया के शव को लेकर घर चले गए तथा मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि डाउन लाइन पर दो महिलाओं के कटने की सूचना मिली। हम लोग वहां पहुंचे तो शव नहीं था। स्टेशन डायरी अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.