• October 22, 2025

बदायूं में अलग-अलग जगहों पर गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल

 बदायूं में अलग-अलग जगहों पर गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल

 जनपद में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को इस बात पर गोली मार दी कि उसको कोई संतान नहीं हो रही थी। इसको लेकर आये दिन गृह कलेश हो रहा था। वहीं, मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी और उसकी मां को पीटा है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला सहसवान कोतवाली इलाके के जोनेरा गांव का है। यहां के रहने वाले राशिद नाम के व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी शब्बो को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला शब्बो को पुलिस और घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है।

गोली मारने के बाद राशिद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। राशिद की मां ने बताया कि करीब छह साल पहले शब्बो से राशिद की शादी हुई थी, लेकिन बच्चा ना होने की वजह से राशिद ने दूसरी शादी कर ली थी। इसकी वजह से घर में कलेश होता था। आज भी घर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद राशिद ने शब्बो को गोली मार दी।

दूसरा मामला मूसाझग थाना क्षेत्र के जगुआसई गांव का है, यहां मामूली विवाद के चलते जसवीर नाम के युवक और उसकी मां रामदेवी के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं गांव के दबंगों ने रंजिश की वजह से जसवीर के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जसवीर और उसकी मां रामदेवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *