ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,एक घायल

जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा थाना क्षेत्र के गांव मकुईया मिश्रीपुर के पास हुआ। यहां गांव का रहने वाला सत्यवीर खेत की रखवाली करने गया था। सत्यवीर खेत की रखवाली कर घर वापस आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें सत्यवीर की मौत हो गई। सोमवार सुबह जब सत्यवीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की। उधर, सत्यवीर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा थाना क्षेत्र के वसावनपुर रोड पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के मुड़िया खागी के रहने वाले जीतपाल अपने भतीजे सुभाष के साथ कादरचौक के मौसम पट्टी गांव से दावत खाने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी वसावनपुर के पास दोनों की बाइक सांड से टकराकर गई, जिसमें जीतपाल व सुभाष घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। यहां जीतपाल की मौत हो गई, जबकि सुभाष की हालत गंभीर होने पर इलाज जारी है। पुलिस ने हादसों में मारे युवकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *