ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव पचोर मजरा भाऊवापुर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पांच लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, दोनों पक्ष ने एक दूसरे की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव पचोर मजरा भाऊवापुर में गुरुवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने विधिक कार्रवाई भी की है। दोनों पक्ष ने मुचलका भी भरा है। जिसमें वादा किया था कि दोनों पक्ष विवाद नहीं करेंगे। लेकिन पुन: दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों द्वारा भरी गई मुचलका की धनराशि की अब वसूली की जाएगी।

पूछताछ के दौरान गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष मजबूत करने के लिए खुद ही अपनी-अपनी झोपड़ी में आग लगाई है। हालांकि मामले की जांच जारी है। तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *