ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमशेदपुर में दो मजदूरों ने उड़ाई सोने की चेन और अंगूठी

मानगो थाना पुलिस ने सोने की चेन और अंगूठी चोरी करने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया है।

आरोपितों ने सामान शिफ्ट करने के दौरान घर से सोने की चेन और अंगूठी गायब की थी। गिरफ्तार आरोपितों के नाम राहुल मान्डी और सूरज कुमार है। इन लोगों के पास से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गृहस्वामी ने दो मजदूरों के द्वारा ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर में सामान शिफ्ट करने के दौरान घर से सोने की चेन एवं अंगूठी चोरी के आरोप में मानगो थाना में सात अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी के दिशा निर्देश में कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच करते हुए आरोपित राहुल मान्डी एवं सूरज कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *