ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई है। घटना एशियन हाईवे-48 पर बीरपाड़ा चौपथी में शुक्रवार देर रात की है। मृतक का नाम राजीव गोप है। वह मदारीहाट के मुजनाई चाय बागान का रहने वाला था। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात दोनों बीरपाड़ा से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एशियन हाईवे-48 पर बीरपाड़ा चौपथी के निकट एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दोनों युवकों को बरामद कर बीरपाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बीरपाड़ा थाने की पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *