ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से अवैध शराब जब्त, पूछताछ जारी

मलावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिंदौरमीना स्थित शासकीय स्कूल के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से प्लास्टिक की केनों में रखी 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत 16 हजार रुपए है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम गिंदौरमीना स्थित शासकीय स्कूल के सामने से घेराबंदी कर पल्सर बाइक पर सवार ज्ञानसिंह पुत्र बनवारी कंजर और राजपाल पुत्र हरीसिंह कंजर निवासी कटारियाखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 80 हजार रुपए कीमती पल्सर बाइक व 16 हजार की 80 लीटर अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *