ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जल-जंगल आंदोलन के पुरोधा देवेंद्र मांझी को दी गई श्रद्धांजलि

मनोहरपुर के विधायक रहे देवेंद्र मांझी की 29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनकी पत्नी और राज्य की कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चक्रधरपुर पंप रोड स्थित आवास पर शनिवार सुबह 8.30 बजे सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी ने अगरबत्ती जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उसके बाद उनके चारों बेटे जगत मांझी, उदय माझी, अर्जुन माझी और धनु मांझी के अलावा पूरे परिवार समेत शहीद देवेंद्र मांझी के शुभचिंतक और झामुमो नेता भुनेश्वर माहतो व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी ने अपने दिवंगत पति देवेंद्र माझी की 29वीं पुण्यतिथि पर कहा कि जल, जंगल, जमीन पर मालिकाना हक दिलाने और अलग झारखंड के लिए जान गंवाने वालों का योगदान व्यर्थ जाने नहीं देंगे। झामुमो और हेमंत सरकार इसके लिए प्रयत्नशील है। इसके बाद मंत्री जोबा मांझी व झामुमो नेता गोइलकेरा के लिए रवाना हो गये, जहां दोपहर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कोल्हान के विधायक और झारखंड के कई कैबिनेट मंत्री भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *