ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैवल एजैंसी के मालिक ने पूर्व एआरटीओ पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रैवल एजैंसी के मालिक अंबेडकर चौक ट्रैवल एजैंसी का कार्य कर अपनी रोजी कमा कर रहे हैं लेकिन उन्हें एक अन्य ट्रैवल एजैंसी द्वारा धमकाने तथा उन्हंे कहीं और जाकर कार्य करने को कहा जा रहा है जबकि इसको लेकर एआरटीओ कार्यालय पूरी तरह से खामोश होकर आंखे बंद कर तमाशा देख रहा है। उक्त बातें ट्रैवल एजैंसी के मालिक अमित शर्मा ने एक प्रैस वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने पूर्व एआरटीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अंबेडकर चौक ट्रैवल एजैंसी का कार्य कर अपनी रोजी कमा कर रहे थे लेकिन एक दिन पूर्व एआरटीओ द्वारा उनको मैसेज कर यहां से अपना स्टैंड हटाने को कहा नहीं परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके लिए कभी उनकी सवारियों को तंग किया जाता तथा उन्हें रास्ते में उतार दिया जाता था, जिसको देखते हुए उन्होंने जखैनी के बजाए अंबेडकर चौक पर अपना कार्यालय स्थापित किया तथा वहां पर कार्य करने लगे लेकिन उन लोगों द्वारा उनका पीछा यहां पर नहीं छोड़ा। उनका कहना था कि उक्त ट्रैवल एजैंसी द्वारा जखैनी चौक पर अवैध रूप से गाड़ियों का स्टैंड बना दिया, जिस कारण यहां पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं उन्होंने इसको लेकन एआरटीओ कार्यालय में तीन-तीन बार आवेदन भी दिया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने डीसी के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि उनके साथ इंसाफ किया जाए तथा उनकी समस्या का उचित समाधान किया जाए। इसमें जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अगर फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है वह अन्य चालकों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व एआरटीओ कार्यालय की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *