ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान सामग्री वितरण दलों का हुआ प्रशिक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने मतदान सामग्री वितरण करने वालों दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सेक्टरवार और रूटवार मतदान सामग्री का वितरण हेतु कार्य योजना बनाई गई है। इसलिए वितरण करने वाले दल व्यवस्थित तरीके और समय पर मतदान सामग्री का वितरण और संग्रह करने की कोशिश करेंगे। साथ ही मतदान दलों के सदस्यों से सामग्री जमा करवाते समय सौम्यता से व्यवहार करते हुए उनके द्वारा जमा की जा रही पीठासीन अधिकारी की डायरी सहित सभी प्रपत्रों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को बारीकी से समझने पर जोर दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को बस्तर और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान सामग्री वितरण दलों का प्रशिक्षण रखा गया था। शनिवार को जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के मतदान सामग्री वितरण दलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल प्रशिक्षण सुनील शर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मास्टर ट्रेनर सहित सामग्री वितरण में नियुक्त अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *