ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने की पालिका ईओ के कार्यों की सराहना

मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल के अधिशासी अधिकारी-आईएएस अधिकारी राहुल आनंद से मुलाकात की और उनके द्वारा पालिका के अधीन किये जा रहे सुधारात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

खासकर शहर की नियमित रूप से साफ सफाई, साफ सफाई हेतु टॉल फ्री नंबर से संपर्क करने की व्यवस्था बनाने, नगर पालिका की वित्तीय हालात में सुधार के संबंध में किये जा रहे और गोल घर चौराहे पर निजी कंपनी द्वारा स्थापित किये जा रहे मोबाइल टावर की स्वीकृति को रद्द करने जैसे कार्यों पर एक लिखित धन्यवाद पत्र एवं शुभकामनाएं भी दीं।

शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार, सुमित खन्ना व विकास जयसवाल आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *