ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चतरा में टीपीसी उग्रवादियों ने बालू माफियाओं को अवैध खनन बंद करने की दी चेतावनी

लावालौंग थाना क्षेत्र के आर्सेलटांड जंगल में टीपीसी उग्रवादियों ने पर्चा लगाकर कर बालू माफियाओं को नसीहत देते हुए अवैध खनन बंद करने की चेतावनी दी है। नदियों से बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को यह चेतावनी दी गई है। अनदेखी करने पर फौजी कार्रवाई की बात भी कही गई है।

पर्चा में लिखा है कि सभी गाड़ी मालिकों को जानकारी दी जा रही है कि नदी से बालू उठाकर बेचना बंद करें।बालू को अपने लिये और अपने आसपास के क्षेत्र के लिये उपयोग करें, लेकिन आपलोग मनमानी के कारण बालू दूसरे यहां बेच रहे हैं। इससे आसपास के लिए समस्या हो सकती है। इससे पहले भी गाड़ी मालिकों को जानकारी दी थी, इसलिए आज के बाद जंगल में कोई भी गाड़ी प्रवेश नहीं करेगी।

इस संबंध में बुधवार को सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केशरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *