• March 10, 2026

नवमी को लाखों कन्याओं को देवी स्वरूप किया गया सम्मान

 नवमी को लाखों कन्याओं को देवी स्वरूप किया गया सम्मान

नवादा नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को नवमी के दिन हवन पाठ के बाद कुमारी कन्याओं का भोजन कराकर उनके पैर तक पखारे गए ।

अधिकांश घरों में कुमारी कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें दान भी दिए गए तथा उनसे देवी के रूप में आशीर्वाद भी प्राप्त किए गए ।नवादा जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों से लेकर आम नागरिकों के घरों में कन्या पूजन समारोह का आयोजन कर कन्याओं का सम्मान किया गया।

सभी ने पैर छूकर कुमारी कन्याओं को देवी मानते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया ।कुमारी कन्याए भी श्रद्धालुओं के माथे पर हाथ रखकर उन्हें देवी स्वरूप आशीर्वाद प्रदान की। विद्वान ब्राह्मणों ने कहा कि यह भारत की अमिट संस्कृति है ,जिसे अपनाये रखने के कारण ही आज अनेकता में एकता का यह देश अपने को सबल मान रहा है। नवादा जिले के ग्रामीण इलाकों में भी कुमारी कन्या का पूजन कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किए गए विभिन्न दुर्गा पंडालो में भी कुमारी कन्याओं की पूजा अर्चना भी की गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *