भाजपा प्रत्याशी का बैनर-फेस्टून फाड़े जाने से तनाव, प्रदर्शन

भाजपा प्रत्याशी का बैनर फाड़े जाने की घटना को लेकर रायगंज ब्लॉक के तुलसी पाड़ा इलाके में शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। मामला सामने आते ही आज भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भाजपा प्रत्याशी कार्तिक राय के प्रचार के लिए लगाए गए बैनर और फेस्टून फटे हुए पाये गये। खबर पाकर भाजपा प्रत्याशी कार्तिक राय कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कैडरों ने रात के अंधेरे में इस वारदात को अंजाम दिया है। तृणमूल इलाके में बैनर-फेस्टून फाड़कर दहशत पैदा करने की कोशिश कर रही है। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते है। इस घटना में लिप्त आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। दूसरी तरफ, तृणमूल प्रत्याशी गोलक दास ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा के दो गुटों का विवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *