• March 2, 2026

ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

 ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ऑनलाइन ठगी में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा और दिसपुर पुलिस थाना की एक संयुक्त टीम ने कल्याण नगर इलाके में छापेमारी के बाद एक बड़े ऑनलाइन वित्तीय घोटाले का भंडाफोड़ किया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन ठगों को गिरफ्तार किया गया। इंजामुल इस्लाम और शाकिब उद्दीन दोनों को मोरीगांव के लाहोरीघाट से और एक अन्य को दक्षिण सालमारा-मनकाचार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *