ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तिनसुकिया में पुलिस फायरिंग, तीन लोग घायल

तिनसुकिया के काकोपत्थर के डिराक इलाके में पुलिस की गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवकों को तिनसुकिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, असम पुलिस ने अब तक इस सिलसिले में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन बताया गया है कि इन युवकों पर उल्फा-स्वा में कथित तौर पर शामिल होने जाने से रोकने के लिए गोली चलाई गई है। घायलों की पहचान सदिया स्कूल चारियाली के बिश्वनाथ बूढ़ागोहाईं, निजारापारा के मनोज बूढ़ागोहाईं और मिलन नगर के नवीन नेओग के रूप में हुई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा था कि अगर कोई सोशल मीडिया पर उल्फा-स्वा के समर्थन में पोस्ट या टिप्पणी करता है, तो ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। असम पुलिस ने उल्फा-स्वा का सदस्य होने के संदेह में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई युवकों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *