ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से तीन भारतीय नागरिक धराये

जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 40 वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) सिंधुई के सीमा प्रहरियों ने तीन भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिकों के नाम मोहम्मद काजीबुल (27), नूर इस्लाम (24) और जुयेल इस्लाम (24) हैं।

बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, तीनों को बीएसएफ के सीमा प्रहरियों ने उस समय पकड़ा जब वे बाइक से भारतीय गांव तेलियापारा जा रहे थे। जब तीनों की तलाशी ली गई तो उसके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि ये मोबाइल बांग्लादेश निवासी मोहम्मद मोमिनुल को सौंपा जाना था। गिरफ्तार किये गए तीनों भारतीय नागरिकों को जब्त किए गए सामान के साथ कुचलीबारी थाने को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *