ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के साथ ही उग्रवादियों के पकड़े जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी सिलसिले में सुरक्षा बलों के अभियान में तीन कट्टर केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के उग्रवादियों को पकड़ा गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पुलिस ने काकचिंग जिले के पानगानतबी क्षेत्र से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के जिन तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान थोकचोम सोरू उर्फ अंबुजा सिंह (23), लैसराम बिरदीना मैतेई उर्फ ताबीदी (38) और खुंद्रकपाम रोहित सिंह उर्फ वाशिंगटन (28) के रूप में हुई है।

वे इलाके में जबरन वसूली में शामिल थे। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

उग्रवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *