ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग की आबरू तार-तार हो गई। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ है। धुर्वा थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक, बंटी और नितेश शामिल है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान नाबालिग से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *