ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो घरों से लाखों के जेवर एवं नकदी पार कर ले गए चोर

जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोर दो घरों से लाखों के जेवर एवं नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोर घरों में छत के रास्ते से घुसे थे।

बता दें कि नुनायचा गांव में मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते से रामखिलान यादव के घर में घुस गए, भीतर वाले करात में अज्ञात चोरों ने दो घरों में की चोरी नगदी सहित जेबरात चोरी कर ले गए। रामखिलावन के घर के बगल में ही उसके भतीजे सर्वेश यादव का भी घर है। सर्वेश यादव के घर में भी छत के रास्ते चोर अंदर दाखिल हुए। भीतर वाले कमरे रखी सेफ एवं बक्सा खोलकर चोर उनमें रखे सोने का हार, 50 हजार रुपये की नकदी, सोने के झुमके, अंगूठी, जंजीर एवं हाफ पेटी चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चोरी का पता चला। कमरों में बिखरा सामान एवं खुले बक्सा पड़े थे। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों घरों से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर एवं नकदी चोरी हुए हैं। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *