ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लालू-नीतीश के 34 वर्षों के शासनकाल में कोई काम नहीं हुआ :रमेश कुमार चंद्रवंशी

नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नबी भारतीय एकता पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा की बिहार में 34 वषों तक लालू-नीतीश ने शासन किया, परंतु एक भी कल कारखाने खोलने का कार्य नहीं किया। जिसके कारण यहां के लोग जीविको उपार्जन के लिए अपने परिवार को छोड़कर दूसरे राज्यों में कार्य करने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सबसे ज्यादा शिक्षा पर है। वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। आज विद्यालयों में पढ़ाई के बजाय सिर्फ खाना दिया जा रहा है। जिसके कारण पढ़ाई का नामोनिशान मिट गया है तथा शिक्षा सिर्फ किताबों में सिमट कर रह गई है। चंद्रवंशी ने कहा कि नवयुवक पढ़ लिखकर बेरोजगार हो गए हैं। नौकरी के लिए लाले पड़े हैं,हम जीतते ही नालंदा के 25000 पढ़ें लिखे लोगों को नौकरियां देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनते ही नालंदा में किसानों के लिए गन्ना मिल खोला जाएगा। जिसमें 20-25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों को गन्ना उत्पादन का अधिक मूल्य मिलेगा और उनका जीवन खुशहाल बनेगा। उन्होंने कहा कि घोसरावां गांव के पूरव साइड में सकरी नदी है ,सकरी नदी में कई बार लोगों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार को ध्यान दिलाने हेतु पत्र लिखा गया परंतु आज तक छिल्का बनाने का प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम जीते ही सबसे पहले छिल्का बनाने का कार्य करेंगे, ताकि 150 से 200 गांव के किसानों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन में 15 साल में विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया गया है, जिससे जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *