ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से 21 फरवरी की दोपहर तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से 21 फरवरी की दोपहर तक बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया 17 फरवरी की दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में शनिवार देर रात तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, शोपियां के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 21 फरवरी से दोपहर और शाम तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। जम्मू संभाग के बारे में उन्होंने कहा रविवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इस प्रणाली के कारण सिंथन पास, मुगल रोड, साधना, राजदान पास, जोजिला आदि जैसे ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण दर्रों की सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।

श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में पिछली रात के तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे,

कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान पिछली रात के शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *