ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टेली-मानस हेल्पलाइन पर आईं 10 लाख से अधिक कॉल, अक्टूबर 2022 में हुआ था लॉन्च

राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। टेली-मानस टोल-फ्री नंबर पर अब तक 10 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। यानि औसतन प्रति दिन 3,500 कॉल प्राप्त हुई हैं। देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था। इस कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 टेली-मानस सेल संचालित किये जा रहे हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण टेली-मानस हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। इस नंबर पर दिसंबर 2022 में लगभग 12,000 कॉल आईं थीं, जो बढ़कर मई 2024 में 10 लाख से अधिक हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टेली-मानस प्लेटफार्म आज एक आवश्यक मंच बन गया है, जिसमें डिजिटल नेटवर्क स्थापित करके, पेशेवरों के माध्यम से सहायता पहुंचाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि टेली मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 पर कई भाषाओं में सहायता प्रदान की जाती है। इन नंबर पर कॉल करने वाले लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सलाह और उनका उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। टेली मानस देश के सामने आने वाली मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *