ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने गया किशोर गंगा में डूबा, मौत

रामनवमी पर्व पर बुधवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे किशोर की गंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया। घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन भी गंगातट पर पहुंच गए।

शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसांवा निवासी रामजतन विश्वकर्मा का पुत्र प्रिंस (17) अपने दोस्तों के साथ कैथी गांव स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में पूर्वाह्न में पहुंचा। मंदिर में दर्शन करने से पहले प्रिंस और उसके साथी निकट स्थित गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान गंगा किनारे गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण प्रिंस गहरे पानी में डूब गया। यह देख उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर प्रिंस को बचाने के लिए गंगा में उतर गए। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। लगभग ढ़ाई से तीन घंटे तक काफी परिश्रम के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। प्रिंस के दोस्तों ने फोन कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *