• February 15, 2026

घर से लापता किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

 घर से लापता किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक दिन पहले घर से लापता चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ग्राम कसियापुर निवासी संध्या (14) का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों पुलिस को बताया कि संध्या मंगलवार की शाम शाम घर से कहीं चली गई थी। देर रात वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। आज सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। वह पांच पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *