ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हीटर की चपेट में आए टेक्नीशियन की जलकर मौत

रोजा रेलवे जंक्शन के विद्युत उपग्रह पर तैनात टेक्नीशियन की जलकर मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बताया कि रोजा बाजार निवासी जय कुमार (30) रोजा रेलवे जंक्शन के विद्युत उपग्रह पर टेक्नीशियन के पद कार्यरत है। आज सुबह उनका शव विद्युत उपग्रह के अंदर जली हुई अवस्था में बरामद हुआ है। सूचना पर उच्च अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य एकत्रित किया।

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जय कुमार किसी तरह बिजली के हीटर की चपेट में आ गए जिससे जलकर उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *