ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वेबकास्टिंग वाले मतदान केंद्रों के लिए टीम हुई रवाना

लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर चमोली जिले के 303 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वेबकास्टिंग व्यवस्था के लिए मंगलवार को वेबकास्टिंग अधिकारियों की टीम को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से जरूरी उपकरणों एवं सामग्री के साथ रवाना किया गया।

वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि मंगलवार को ही सभी टीमें अपने मतदान क्रेदों पर पहुंच जाएंगी और शाम को मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग का ट्रायल भी किया जाएगा। जनपद की विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के 103 बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी। जबकि थराली के 109 और कर्णप्रयाग विधानसभा के 91 बूथों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम से इन सभी बूथों पर नजर रखी जाएगी। मतदान दिवस पर इन बूथों पर ऑनलाइन माध्यम से मतदान प्रक्रिया को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *