ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने किया सड़क का लोकार्पण

रुड़की में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री की घोषणा से बनी एक सड़क का बुधवार को लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

रुड़की में सुनहरा स्थित चौक पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों की घोषणा की थी। जिसमें यह सड़क भी शामिल थी, जिसका निर्माण ईदगाह चौक से सुनहरा चौक तक किया गया है। इस सड़क के बनने के बाद कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब मांग की जाएगी कि इस सड़क को हाइवे से जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *