ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिले के 655 गावों में चलाया जाएगा सूर्य नमस्कार अभियान: डॉ. सुनील

”हर घर परिवार सूर्य नमस्कार” अभियान को लेकर जिला योग संयोजक डॉ. सुनील कम्बोज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योग विशेषज्ञ शिव सैनी व सभी आयुष योग सहायकों की एक बैठक हुई।

इस मौके पर डॉ. सुनील ने बताया कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा के हर जिले के हर गाँव के हर घर पर हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान 1 फरवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान को अपने जिले मे सफल बनाने के लिए आयुष योग सहायको से कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सूर्य नमस्कार प्रतिस्पर्धा भी करवाई जाएगी, जो चार चरणों मे होगी। पहले गांव स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर व फिर राज्य स्तर पर सूर्य नमस्कार प्रतिस्पर्धा करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम मे गाँव के लोग इसमें व्यक्तिगत रूप से, परिवार रूप से व सामूहिक रूप से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद भाग ले सकते है। इस अभियान की तैयारियों के लिए जिले मे 3 आयुष योग सहायक देवेंदर कुमार, मधु शर्मा, पूजा रानी को विशेष प्रशिक्षण भी दिलवाया गया है। सभी आयुष योग सहायक पूरे जिले के लगभग 655 गांवों मे सूर्य नमस्कार अभियान चलाएंगे। बैठक में आयुष योग सहायक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *