ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने शहीद चंदन के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

जनाधिकार पार्टी (जाप) सुप्रीमो पप्पू यादव बुधवार को वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव पहुंचकर जम्मू के पुंछ सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए चंदन कुमार के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। वाहनों के हड़ताल के कारण उन्हें पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

उन्होंने शहीद चंदन के पिता को 50 हजार रुपये का आर्थिक मदद दिया तथा एक भाई को प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का अश्वासन भी दिया। उन्होंने वहीं से पुलिस पदाधिकारी से बात कर आंदोलनकारियों पर वारिसलीगंज थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

नालंदा जिले के दरवेशपुरा पंचायत मुखिया सह कतरीसराय प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव रवि रंजन कुमार द्वारा बलिदानी चंदन के पिता मौलेश्वर सिंह को एक लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया गया।

मौके पर रवि रंजन के पिता बिपिन कुमार, नारोमुरार ग्रामीण सह मुखिया अभिनव आनंद समेत, समाजसेवी पीयूष प्रेम सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को कम से कम एक करोड रुपये का लाभ सहित एक परिवार को नौकरी देनी चाहिए ।केवल गलत राजनीति करने से शहीदों के परिजनों की रक्षा संभव नहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *