सुदेश महतो ने हिमंता विस्वा सरमा से की मुलाकात

रांची, 29 जुलाई । आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने साेमवार काे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है।

सुदेश कुमार महतो ने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बनाए हैं। इन दिनों उनका कई बार झारखंड आना-जाना हुआ। वह झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए आते रहते हैं। इसी बीच सुदेश महतो ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है, जिसके कई अहम मायने हैं। यह कह सकते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात में काफी आवश्यक विचार-विमर्श हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *