ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान-3 द्वारा चन्द्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर स्कूली छात्रों ने रैली निकालते हुए जश्न मनाया

चंद्रयान-3 द्वारा चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने की खुशी को लेकर आज जिला जम्मू के आरएसपुरा में स्कूली छात्रों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए रैली निकालते हुए जश्न मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे। शिक्षाविद्ध चौधरी रछपाल सिंह ने कहा कि हमें भारत के वैज्ञानिकों पर गर्व है। हम इसरो के सभी वैज्ञानिकों , देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा सभी देशवासियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि 23 अगस्त को भारत ने सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को पहुंचा कर विश्व में अपने नाम का डंका बजा दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *