ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी में महिला अपराधों को अंजाम देने वाले हो जाएं सावधान, होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ करते हुए महिला अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे अपराधी अब भी नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो देश के लिए नजीर बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अलग-अलग जिलों में, ग्राम पंचायतों में किस प्रकार से काम किया गया है। बीसी सखियों ने जिस तरह से काम किया, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। लोग कहते थे कि वे पढ़ी-लिखी नहीं हैं, क्या काम कर पाएंगी लेकिन आज बीसी सखी के रूप में वह बैंकिंग का सारा काम कर रही हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली बीसी सखियों को 06 महीने तक सरकार की तरफ से मानदेय दिया गया। आज वही बीसी सखियां 25000 से लेकर सवा लाख रुपये महीने तक कमा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी में 2019 में हम लोगों ने एक कार्यक्रम प्रारंभ किया था। उस वक्त गांव की महिलाएं हम लोगों से मिलीं और काम करने की इच्छा व्यक्त की। हम लोगों के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि वह सभी महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं थीं, उन्हें कैसे रोजगार दिया जाए। लेकिन उन्होंने काम करना शुरू किया। सरकार ने मदद की। आज वहीं महिलाएं अपने साथ करीब 40000 महिलाओं को जोड़ा है।

योगी ने कहा कि देश की आधी आबादी के लिए केंद्र सरकार के जो प्रयास है, उसमें सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को उसका नेतृत्व करना चाहिए। आज रैली निकाली जा रही है। कल से एक पक्ष जागरूकता का होगा। समस्याओं के समाधान का होगा। हमे ऐसा विश्वास है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अगर कोई महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है, तो उनके साथ बहुत सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। बहुत समय उन लोगों को दिया गया है। अगर अब भी नहीं सुधरे, वह महिलाओं के साथ इस प्रकार के अपराध करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तादी से कार्य कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक माहौल बनेगा। हमें इस कार्यक्रम को लेकर ऐसा विश्वास है।

इस मौके पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक समय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *