ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूने घर से गेहूं-मसूर चोरी, तलाश शुरु

सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हारगंज स्थित खेत पर बने सूने मकान से अज्ञात बदमाश 3 क्विंटल मसूर और साढ़े छह क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 35 हजार 750 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम मल्हारगंज निवासी रामप्रसाद (65) पुत्र मांगीलाल गोस्वामी ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश खेत पर बने घर से ताला तोड़कर तीन क्विंटल मसूर और साढ़े छह क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 35 हजार 750 रुपए है। पुलिस ने मौका- मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *