ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सम्राट चौधरी ने कहा, जदयू का टूटना अब तय

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना के बांस घाट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन पहले ही नीतीश को किनारे लगा चुका है। साथ ही दावा किया कि जदयू में कई नेताओं के बीच तनातनी चल रही है। इसका सीधा असर अब दिखने लगा है। जदयू का टूटना अब तय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू दो धड़ों में बंट चुका है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को लेकर दावा किया है कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ चुकी हैं। नीतीश कुमार अब पार्टी नहीं गैंग चलाते हैं। उनके गैंग में अब विद्रोह हो चुका है। अब स्थिति ऐसी है कि जदयू में जितने भी नेता बचे हैं राजनीति में उनका खास महत्व नहीं रह गया है।

दरअसल, पिछले दिनों ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच नोक-झोंक होने की खबर आई थी। हालांकि, अशोक चौधरी ने इससे इनकार किया था। अशोक चौधरी के बयान के बाद बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन ने अशोक चौधरी के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाये।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बांस घाट पर करीब 6 लाख लोगों के दाह संस्कार करने के रिकॉर्ड बनाने वाले शाह जी उर्फ़ सीता राम राय को सम्मानित किया गया। सीताराम राय ने 29 नवंबर, 1977 को बांस घाट शवदाह गृह पर सेवा दे रहे थे, जो 2012 में सेवानिवृत हो चुके है।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *