• March 26, 2026

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, हालत स्थिर; कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगी

नई दिल्ली: Sonia Gandhi के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। संक्रमण के कारण दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी साझा की।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, 79 वर्षीय सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं, जिनका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के अनुसार, एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से वह अपनी सेहत को लेकर सतर्क रही हैं और नियमित जांच कराती रही हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *