ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोदपल्ली मुठभेड़ में घायल जवान को उपचार के लिए हेलिकाॅप्टर से लाया गया मेकॉज

जिले के सिलगेर कैंप से निकले जवानों और नक्सलियो के बीच बीते शुक्रवार रात गोदपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर का एक जवान उइका विक्की उम्र 24 वर्ष निवासी दोरनापाल घायल हो गया। जवान को पहले सिलगेर कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद आज शनिवार सुबह हेलिकाप्टर के माध्यम से मेकॉज लाया गया, जहां जवान का उपचार जारी है।

घायल आरक्षक उइका विक्की ने बताया कि शुक्रवार देर रात सिलगेर कैंप से बस्तर फाइटर, डीआरजी, कोबरा की एक संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी। करीब पांच किमी पैदल चलने के बाद सुकमा और बीजापुर के सरहद के गोदपल्ली पहाड़ी में रात करीब 12 बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवानों की जवाबी कार्यवाही से करीब से आधे घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख भाग निकले। लेकिन नक्सलियों की ओर से की गई गोलीबारी में जवान के पैर में गोली लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *