ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार

चमोली जिले की एसओजी टीम की ओर से सोमवार को जोशीमठ कोतवाली क्षेत्रातंर्गत दो लोगों को एक किलो 270 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली जोशीमठ में दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया है।

चमोली वर्चुअल पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने जोशीमठ के ग्रेफ चैराहे पर एसओजी टीम की ओर से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान जोशीमठ के करछी गांव निवासी 36 वर्षीय कुलदीप कुमार को 650 ग्राम तथा निजमूला निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार को 620 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल एक किलो 270 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ जोशीमठ कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया है।

बताया गया कि आरोपित राकेश कुमार के विरुद्ध थाना गोपेश्वर और कुलदीप कुमार के विरुद्ध ज्वालापूर हरिद्वार में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। एसओजी टीम में उप निरीक्षक नवनीत भंडारी, सिपाही चन्दन नगरकोटी, सलमान, रविकांत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *