ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन मनाया

कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन बुधवार को सामाजिक संस्था डर्बीशायर क्लब के सदस्यों ने पितरकुंडा चौराहे पर मनाया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने राहगीरों को गुलाब का फूल भी दिया।

क्लब के सदस्य शकील अहमद जादूगर ने बताया कि आज ही के दिन हजरत इमाम हुसैन की मक्का मदीना के सरजमी पर हजरत अली के घर पैदाइश हुई थी। इस्लामिक कलैंडर के हिसाब से 3 शाबान, सन 4 हिजरी और अंग्रेजी के हिसाब से 8 जनवरी 626 ईस्वीं में इमाम हुसैन का जन्म हुआ था। हजरत इमाम हुसैन ने दुनिया को इंसानियत का पाठ पढ़ाया और इंसानियत पर चलने की नसीहत दी। कर्बला के सरजमी पर 10वीं मोहर्रम को शहादत पेश करके अहिंसा पर चलने की राह इमाम हुसैन ने दिखाई। हज़रत इमाम हुसैन को इस्लाम में शहीद का दर्जा दिया गया हैं।

इमाम हुसैन की शहादत को इस्लाम कभी भुला नहीं सकता। इनकी ही याद में मोहर्रम के महीने में मातम किया जाता है और हज़रत इमाम हुसैन और उनके परिवार की क़ुरबानी को याद किया जाता है। जन्मदिन मनाने में जाफरी, हैदर मोलाई, मोहम्मद अली, मिर्जा राजू, हाजी असलम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *