ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 से

जल विज्ञान, संस्कृति व समाज जैसे बहुआयामी व समसाम्यिक विषय पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में बी.आई.आर.सी. द्वारा 11-12 जनवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार के सफल संयोजन के लिए 15 कमेटियों का गठन किया गया है। इस तरह के अंतरविषयक संगोष्ठियां शिक्षा के क्षेत्र में वैचारिक स्पष्टता तथा दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संयोजक डॉ. दिव्या जोशी के अनुसार दो दिवसीय सेमिनार में कुल सात सत्रों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी को विशेष सेमिनार का भी आयोजन होगा।

11 जनवरी को मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जागरण मंच दिल्ली की सुबुही खान, गेस्ट ऑफ ऑनर स्वामी विमर्शानंदजी एवं विशेष अतिथि एनआरसीसी के निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू होंगे। सह समन्वयक डॉ. हेमेन्द्र भंडारी के अनुसार सेमिनार में देश के विभिन्न भागों से बुद्धिजीवी एवं वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। गोआ विश्वविद्यालय से प्रोफेसर एन.एन सावल, उदयपुर विश्वविद्यालय से डॉ. शिखा अग्रवाल, आसाम कोकराझाड से डॉ. मानसी बरजर व डॉ. प्रशान्त कालिता, परिष्कार जयपुर के डॉ. राघव प्रकाश, नोएड़ा से डॉ. ममता छाहर, दिल्ली से डॉ. कनिका सोलंकी सहित बीकानेर से 25 विषयों के बुद्धिजीवी व विशिष्टजन आमन्त्रित किए गए हैं। साथ ही जोधपुर की शीतल जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देगी। संगोष्ठी समन्वयक डा नरेन्द्र भोजक ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित व्याख्यान, पत्र वाचन, पोस्टर एवं विद्यार्थी विमर्श के साथ-साथ क्विज का आयोजन भी किया जायेगा। इस संगोष्ठी में जल से जुड़ी आध्यात्मिक, सामाजिक, पर्यावरणीय, धर्म, संस्कृति तथा सांस्कृतिक सभी अवधारणाओं पर चिंतन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *