ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामाजिक न्याय नवलोक व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दिया भाजपा को समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन की घोषणा की।

भाजपा के समर्थन की घोषणा करने वाले सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने अपने पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने संगठनों का समर्थन पत्र सौंपते हुए अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता प्रकट की।

इसके साथ ही सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप निषाद (हेलीकाप्टर बाबा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार, अतर सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश निषाद तथा प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र कुमार सोलंकी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास के ऐजेंडे को लेकर चुनाव में जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर विभिन्न राजनैतिक दलों ने भाजपा को समर्थन करने का निर्णय लिया है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा का समर्थन करने वाले सभी दलों का स्वागत व अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 2 चरणों के चुनावों से स्पष्ट होता है कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूर्ण हो रहा है। विकसित भारत के संकल्प के साथ हम सभी अपने-अपने स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *