ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्नान करने गये तीन किशोर यमुना में डूबे, दो की मौत

यमुना नदी में बुधवार को स्नान करने गये तीन किशोर डूब गये। गोताखोरों ने एक को सकुशल बचा लिया, वहीं, दो किशोरों के शव बरामद कर लिए।

भतपुरवा देवलान निवासी जगरूक का बेटा इशू (15) अपनी ननिहाल देवलान आया हुआ था। बुधवार को वह अपने दोस्त विवेक (16) और विमल कुमार (24) के साथ स्नान के लिए औगासी पुल यमुना किनारे गए हुए थे। नदी में स्नान करते समय गहराई में चले गए और डूबने लगे। डूबते किशोरों की आवाज को सुनकर यमुना किनारे काम कर रहे गोताखोरों व ग्रामीणों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस बीच सूचना पर बच्चों के परिवार और अन्य ग्रामीण के लोग भी आ गए। विमल को बचाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

वहीं, ढाई घंटे की मेहनत के बाद अन्य दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुहंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि आज तीन किशोर यमुना नदी में स्नान करने गये। तीनों गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने एक किशोर को बचा लिया जबकि दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *